Ranchi:जस्टिस शाहदेव की 9वीं पुण्यतिथि पर जस्टिस एलपीएन शाहदेव चौक में गण्यमान समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि..

जस्टिस एल पी एन शाहदेव चौक पर जस्टिस शाहदेव की 9 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई, वक्ताओं ने कहा:-

झारखण्ड आंदोलन के स्तंभ थे जस्टिस शाहदेव

आंदोलन में गिरफ्तार होने वाले पहले पूर्व न्यायाधीश होने का गौरव उन्हें प्राप्त है

राँची।आज जस्टिस एलपीएन शाहदेव की 9 वीं जयंती के अवसर पर जस्टिस शाहदेव चौक पर श्रद्धांजलि एवम श्रद्धा सुमन कार्यक्रम की शुरुआत जस्टिस शाहदेव जी की धर्मपत्नी प्रभा शाहदेव जी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया।मौके पर स्वर्गीय जस्टिस एलपीएन शाह देव की पुत्री श्रीमती संगीता देव ,श्रीमती कृति देव, श्रीमती शिल्पी सिंह देव,श्रीमति बबिता देव,पुत्र प्रतुल शाहदेव,पुत्रवधू विद्या शाहदेव, पौत्री शांभवी एवम पौत्र शौर्य भी उपस्थित थे।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा की जस्टिस शाहदेव जी का त्याग को भुलाया नहीं जा सकता।झारखण्ड आंदोलन के वक्त जस्टिस शाहदेव गिरफ्तार भी हुए भारत देश की इतिहास में यह प्रथम घटना था की कोई उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश गिरफ्तार हुए थे।

अपने धुन के पक्के उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रहे स्व. एलपीएन शाहदेव ने झाखण्ड आंदोलन को एक नई दिशा दी थी। अलग राज्य के लिए विभिन्न विचारधारा के लोगों को एकजुट कर झारखण्ड के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वाले स्व. शाहदेव जी की पुण्य तिथि पर कोटि-कोटि नमन!

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी दी श्रद्धांजलि

श्री रघुवर दास ने चौक पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा जस्टिस शाहदेव झारखण्ड आंदोलन के स्तंभ थे। झारखण्ड के माटी से उनका एक अलग जुड़ाव था। यहाँ के सभी लोगों को वह अपने लोग मानते थे। न्यायमूर्ति शाहदेव के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। झारखण्ड राज्य के वह पहले आंदोलनकारी थे जिन्हें उच्च न्यायालय के जज बनने का गौरव प्राप्त हुआ था।

राँची के सांसद श्री संजय सेठ ने कहा कि न्यायमूर्ति एल पी एन शाहदेव जी ने झारखण्ड आन्दोलन को न सिर्फअपनी लेखनी से धार प्रदान किया बल्कि सड़क पर उतरकर आंदोलन भी किया। उन्होंने घोषणा की शीघ्र वो जस्टिस शाहदेव चौक के सुंदरीकरण के लिए भी उचित कदम उठाएंगे

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी चौक पर दिया श्रद्धांजलि।वहीं श्रद्धांजलि देने वालों में कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक दुबे,किशोर नाथ शाहदेव,डॉ राजेश गुप्ता और पूर्व पार्षद बटर देवल भी थे शामिल।

मौके पर मुख्य रूप से राँची के विधायक श्री सी पी सिंह, कांके विधायक समरी लाल जी, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित साहू ,राँची के महापौर आशा लाकड़ा ,उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल ,डॉ भीम प्रभाकर, सत्य प्रकाश चंदेल, शुभोजीत, सुनील उरांव, योगेन्द्र सिंह , जितुचरन राम, ललित ओझा , ललन सिंह,धर्मेंद्र सिंह, आशीष नाथ शाहदेव, डॉ अजय शाहदेव, विकाश शाहदेव,सत्य प्रकाश, राहुल शाहदेव, गोपाल शाहदेव, दीपक मारू ,राजा सिंह, आकाश शाहदेव, कुणाल अजमानी , मृत्युंजय शर्मा, विकाश सिंह , धर्मेन्द्र सिंह ,राहुल अवस्थी,आदि मौजूद थे।