झारखण्ड:मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान देना पूर्व मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेन्द्र साव को पड़ गया भारी… कांग्रेस ने दिखाया सीधा बाहर का रास्ता
राँची।झारखण्ड की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है।राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र साव पर कांग्रेस ने सख्त कार्रवाई की है।उन्हें संगठन के प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है।यह कदम पार्टी गाइडलाइन से हटकर बयान देने के आरोपों के बाद उठाया गया है।
कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने इस कार्रवाई को मंजूरी दी।बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व ने हाल के बयानों को गंभीरता से लेते हुए यह फैसला किया है, जिससे संगठन में अनुशासन बनाया रखा जा सके।

जानकारी के मुताबिक, योगेंद्र साव बीते कुछ दिनों से लगातार पार्टी लाइन से हटकर बयान दे रहे थे।गुरुवार को उन्होंने झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भी बयान दिया था, जिसे पार्टी ने अनुशासनहीनता माना।
इस पूरे मामले की जानकारी झारखण्ड कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने दी।उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी गाइडलाइन का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।कांग्रेस के इस फैसले को संगठन में अनुशासन कायम रखने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा।

