कोडरमा: जयनगर थाना के हाजत में आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..पति-पत्नी के विवाद में पुलिस ने पकड़ा था..
कोडरमा।झारखण्ड के कोडरमा जिले के जयनगर थाना के हाजत में बंद एक मामले के आरोपी ने फांसी लगा ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार दांपत्य विवाद (पति-पत्नी) में गुरुवार की रात उसे जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाबाद पिकेट की पुलिस के द्वारा उन्हें जयनगर थाना लाया गया था।रातभर हाजत में रखा गया था। हाजत में ही उसने फांसी लगा ली। युवक का नाम विजय कुमार, उम्र 40 वर्ष, परसाबाद, जयनगर निवासी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मृतक विजय यादव दूसरे प्रदेशों में वाहन चालक का काम करता था। 2 महीना पूर्व वह घर आया हुआ था। पत्नी के अनुसार वह काफी शराब का सेवन करना करता था और उनके साथ मारपीट व गाली गलौज करता था।गुरुवार को इस मामले को लेकर उन्होंने परसाबाद पुलिस पिकेट में आवेदन दिया था। जिसके बाद पुलिस पड़कर उसे ले आई। इसके बाद उसे जयनगर थाना भेज दिया गया था।
जहां रात भर से हाजत में रखा गया था। बताया जाता है कि हाजत में ही इसने कंबल का किनारा फाड़ कर उसी से गले में फांसी लगा ली।कोडरमा सदर अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

