धनबाद:आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विधायक के अंगरक्षक के द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई,जमकर हुआ बवाल,पुलिस ने मामला शांत कराया

धनबाद।जिले के झरिया में पाथरडीह स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में शुक्रवार को आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम जनता दरबार में जमकर बवाल हुआ।बताया गया कि किसी बात को लेकर एक व्यक्ति को झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के अंगरक्षक ने जमकर पिटाई कर दी।उसके बाद स्थानीय लोग भड़क गए। माहौल बिगड़ गया।कार्यक्रम में पहुँचे गुस्साए लोगों ने विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के विरोध में नारेबाजी करने लगे।स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत किया।इधर प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य और वरीय भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने घटना की निंदा करते हुए इसकी जांच की मांग की है।कहा कि इसकी जांच कर दोषियों पर उचित कारवाई की जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो भाजपा एक बड़ा आंदोलन करेगी।रागिनी सिंह ने कहा की झरिया विधायिका एवं उनके लोग अब गुंडई पर उतारू हो चुके है। उनपर सत्ता का नशा सिर चढ़ कर बोल रहा है।

क्या है मामला
सरकार द्वारा चलाई जा रही आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन 10 दिसंबर को झरिया अंचल के पाथरडीह सुतुकडीह स्थित राजकीय मध्य विद्यालय आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य रूप से झरिया सीओ प्रमेश कुशवाहा और स्थानीय विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह उपस्थिति थे। कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की काफी भीड़ लग गई। सभी फरियादी अपनी अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे ।इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष साधन महतो अपने ग्रामीणों के साथ समस्या को लेकर पत्र देने आए थे। तभी झरिया विधायक के बॉडीगार्ड ने उनकी पिटाई कर दिया।पिटाई के बाद साधन महतो और स्थानीय महिलाएं आक्रोशित हो गए और धरना पर बैठ गए। साधन महतो भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद सुमित सुपकार के कहने पर हमें सीओ के पास जाने से रोका गया और झरिया विधायिका के बॉडीगार्ड के द्वारा हमें और महिला के साथ मारपीट किया गया।कहा की जन समस्या के लिए कैंप लगाया गया था। अगर समस्या लेकर गए तो क्या गुनाह था।क्यों हम लोगों को रोका गया और पिटाई करवाई गई। कहा कि विरोध में हमलोग तत्काल भूख हड़ताल पर बैठेंगे उनलोगो को जवाब देना होगा कि आखिर हम लोगों पर हाथ क्यों छोड़ा गया।