मेक्सिको की जेल पर बड़ा हमला,14 लोगों की मौत,24 कैदी भाग निकले

मेक्सिको के उत्तरी शहर स्यूदाद जुआरेज की एक जेल में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों से हमला कर दिया। इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हमले का फायदा उठाते हुए 24 कैदी जेल से भाग निकले।चिहुआहुआ स्टेट प्रॉसीक्यूसर कार्यालय ने बताया कि हमले के बाद अज्ञात हमलावर बख्तरबंद गाड़ियों से भाग निकले।उन्होंने बताया कि मरने वालों में 10 जेल गार्ड और सुरक्षा एजेंट शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक हमला सुबह करीब 7:00 बजे किया गया था। इसके बाद जेल के भीतर कैदियों में लड़ाई छिड़ गई थी।जानकारी के मुताबिक हमले से पहले हथियारबंद लोगों ने बुलेवार्ड के पास नगरपालिका पुलिस पर गोलीबारी की। इसके बाद एक कार का पीछा कर उसे छीन लिया।इस कार में चार लोग बैठ हुए थे।इसके बाद में हमर में सवार हमलावरों ने जेल के बाहर सुरक्षा एजेंटों के एक अन्य समूह पर गोलीबारी शुरू कर दी। प्रॉसीक्यूटर ने बताया कि हमले के बाद जेल में भी कैदियों के बीच लड़ाई शुरू हो गई।यह लड़ाई वहां हुई जहां आपराधिक बैंड और ड्रग कार्टेल के कैदियों की सेल में हुई। इस लड़ाई में 13 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।प्रॉसीक्यूटर ने बताया कि हमले के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि हिरासत में लिए गए लोग कैदी हैं या हथियारबंद। बहरहाल अभी तक यह नहीं पता चल पाया कि 24 कैदी जेल से कैसे भाग गए। एल पासो के प्रॉसीक्यूटर ने कहा कि वे जेल पर हुए हमले के मकसद की जांच कर रहे हैं।
:साभार