दुमका:बारातियों से भरा मैजिक वाहन पलटी,आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले में हंसडीहा थाना क्षेत्र में बारातियों से भरा वाहन पलट गया।जिसमें 7 लोग घायल हो गए हैं।दरअसल, एक विवाह समारोह में भाग लेकर बारातियों से भरा मैजिक वाहन देवघर से गोड्डा लौट रहा था।तभी दुमका पहुंचने के बाद हंसडीहा थाना क्षेत्र के धमनाकुंडा पुलिया के नीचे वाहन के पलट गया।वाहन में सवार सभी लोग गोड्डा जिले के रहने वाले हैं और वे देवघर से विवाह समारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे थे।स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन काफी तेज गति से चल रहा था और अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित एक पुलिया से नीचे चला गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट अमन पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलों को नजदीक के अस्पताल भेजा. घायलों में चार महिला समेत सात लोग शामिल हैं।