लॉकडाउन५:पति-पत्नी के झगड़े में पति ने गुस्से में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया !

राँची।सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में निखिल गुप्ता (30 साल) नाम के युवक ने पत्नी से तंग आकर रविवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। निखिल जय प्रकाश नगर में रहता था। पिछले साल ही उसकी शादी हुई थी। घर वालो के अनुसार पति पत्नी में नही बनती थी। दोनो में अक्सर लड़ाई हुआ करती थी। जिसकी वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना कि पुलिस वहां पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। निखिल एक कपड़ा दुकान में काम करता था। लॉक डाउन के दौरान उसका काम भी छूट गया था। इसलिए वह और ज्यादा तनाव में रहता था। निखिल के घर वालो से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि पत्नी से लड़ाई होने के कारण ही उसने खुदकुशी की है।