LOCKDOWN 4:पलामू युवक पर गोली चलाने वाले चार गिरफ्तार,पिस्टल और मैग्जीन बरामद..

पलामू।पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर के शाहपुर-सेमरटांड़ में एक युवक पर की गयी फायरिंग मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।इस तरह इस कांड में अबतक एक नाबालिग सहित सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।घटना के पीछे पूर्व की दुश्मनी और बालू के अवैध धंधा में वर्चस्व सामने आया है।

मेदिनीनगर सदर एसडीपीओ संदीप गुप्ता ने बुधवार को बताया कि चैनपुर के शाहपुर-सेमरटांड़ में एक युवक की हत्या की नियत से की गयी फायरिंग मामले में चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले तीन की गिरफ्तारी हुई थी।आरोपियों के पास से 7.65 बोर का एक देसी पिस्तौल,एक मैग्जीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।उन्होंने कहा कि गत सात मई की देर शाम में सेमरटांड़ में श्यामा चैधरी नामक युवक पर जान मारने की नियत से गोली चलायी गई थी।हमले में घायल चैधरी गंभीर हो गया था।प्राथमिक उपचार के बाद उसे राँची रेफर किया गया था,उसका चल रहा है।

एसडीपीओ ने बताया कि आपसी दुश्मनी और बालू के धंधे में वर्चस्व को लेकर जानलेवा हमला किया गया था।कांड के मुख्य आरोपी जीतू विश्वकर्मा कभी जख्मी युवक श्याम चैधरी के लिए काम करता था।अवैध कमाई देखकर खुद का गैंग बनाया और रास्ता साफ करने के लिए अपने गुरू पर ही गोलियां चला दी।

गिरफ्तार आरोपियों में –

गिरफ्तार अभियुक्तों में मुुख्य साजिशकर्ता जीतू विश्वकर्मा, राजेश कुमार, राजा कुमार और संतोष कुमार हैं. सभी चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-सेमरटांड़ के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार जीतू विश्वकर्मा का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. जिले के चैनपुर, रामगढ़ और शहर थानों में उसके खिलाफ सात मामले दर्ज है।