अवैध कोयला परिवहन पर लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रक जब्त, तीन चालक गिरफ्तार

लातेहार। अवैध खनन एवं कोयले के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लातेहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रकों को जब्त किया है। इस मामले में तीन चालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेरहंज थाना कांड संख्या-25/26 के तहत कार्रवाई करते हुए बिना वैध कागजात के अवैध रूप से कोयला परिवहन कर रहे तीन ट्रकों को रंगे हाथ पकड़ा गया। जब्त किए गए ट्रकों के पंजीकरण संख्या JH02AX-3022, JH02AJ-5519 एवं JH02AT-0155 हैं।
इस मामले में पुलिस ने तीनों ट्रकों के चालकों मुकेश यादव, मुखलाल यादव तथा उदय कुमार यादव को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी ग्राम केंदुआ, थाना गिदोर, जिला चतरा के निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही जब्त ट्रकों और अवैध कोयले के संबंध में आगे की जांच जारी है।लातेहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

