राजधानी राँची में जमीन कारोबारी को मारी गोली,स्थिति गंभीर,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार…

राँची।राजधानी राँची के पंडरा इलाका मंगलवार की सुबह सुबह गोलियों आवाज से दहल उठा।जब एक जमीन कारोबारी को मंदिर से पूजा कर घर जाते समय अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फ़ायरिंग कर दी।गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल जमीन कारोबारी के नाम भार्गव सिंह है।आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गया।जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुईं है।अपराधी ने उन्हें पेट मे गोली मारी है।गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कम मच गया है।वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई भी शुरू कर दी।पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।आगे की कार्रवाई जारी है।

 

इधर,शहर के सबसे व्यस्त पंडरा ओपी क्षेत्र के ओटीसी मैदान के पास मंगलवार को भार्गव सिंह नाम के एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली कांड के मुख्य आरोपी विजय टेटे को आधे घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

वहीं, घायल भार्गव सिंह ने जो बयान दिया है, उसके मुताबिक ,भार्गव सिंह ने कहा कि विजय टेटे नाम के व्यक्ति ने जमीन विवाद को लेकर उसे गोली मारी है। भार्गव सिंह ने कहा कि रातु स्थित एक जमीन को लेकर विजय ने उसे फोन पर धमकी दिया था।रातु स्थित एक जमीन को लेकर विजय और भार्गव के बीच विवाद चल रहा था। इसी को लेकर विजय ने उसे गोली मार दी।विजय मूल रूप से कांके गांधीनगर का रहने वाला है। भार्गव सिंह को बेहतर इलाज के लिए सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।

यह घटना ओटीसी मैदान के बगल में हुई,जहां भार्गव सिंह मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन अपराधी मौके पर पहुंचे और भार्गव सिंह पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद अपराधी तेजी से भाग निकले। लोगों ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन अपराधी कुछ ही सेकेंड में आंखों से ओझल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग काफी दहशत में हैं।

बताया जा रहा है कि गोली भार्गव सिंह के दाईं तरफ सीने में लगी है। घायल हालत में उन्हें पहले सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज किया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पारस अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल भार्गव सिंह की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।घायल भार्गव सिंह बैंक कॉलोनी का रहने वाला है। वह गोल्डन सिटी इंडिया नाम से कंस्ट्रक्शन कंपनी संचालित करता है। इलाके में उसका जमीन और निर्माण से जुड़ा काम लंबे समय से चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, भार्गव सिंह हुरहुरि इलाके में नया प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान जमीन को लेकर उसका विवाद विजय हेंड्रिक टेटे नामक व्यक्ति से हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमीन को लेकर कहासुनी भी हुई थी। लोगों का कहना है कि भार्गव को अंदाजा नहीं था कि मामला इस हद तक पहुंच जाएगा और उस पर हमला करवा दिया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि भार्गव सिंह हर मंगलवार बजरंगबली मंदिर में पूजा करने आता था। लोगों को शक है कि अपराधियों ने पहले उसकी रेकी की और फिर उसी समय को चुनकर हमला किया। इससे साफ है कि हमला पूरी योजना के तहत किया गया।

गोलीबारी के बाद ओटीसी मैदान और मंदिर के आसपास का इलाका कुछ देर के लिए पूरी तरह सन्न रह गया। लोग डर के कारण घरों में दुबक गए। सूचना मिलते ही पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

error: Content is protected !!