Khunti:दीवाली के मौके पर नाच-गान के दौरान हुआ था विवाद,पीट पीट कर दी एक युवक की हत्या,पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

राँची।झारखण्ड के खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के तिलमा में हत्या के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बताया गया कि रविवार की रात गांव के ही विजय पहान 26 वर्ष की डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी गयी।पुलिस ने हत्या के आरोपी सुखू महतो और शिबू महतो को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।दोनों आरोपी भाई हैं।मिली जानकारी के अनुसार,दिवाली के मौके पर नाच-गान के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।इसके बाद बदला लेने के चक्कर मे पीट-पीट कर विजय पहान की हत्या कर दिया गया।

क्या है घटना:
बताया जा रहा है कि रविवार को दीपावली के मौके पर नाच-गान के बाद विजय पहान और गांव के ही सुखू महतो में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।जिसमें विजय पहान ने सुखू महतो के साथ हाथापाई कर दी थी। इसके बाद रविवार की रात में सुखू महतो ने अपने भाई शिबू महतो के साथ मिलकर विजय पहान के घर के पास उसकी डंडे से पिटाई कर दी थी।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी।घटना के बाद आरोपी दोनों भाई फरार हो गये थे।अगले दिन सोमवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी।जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।वहीं हत्या के आरोपी सुखू महतो और शिबू महतो को गांव में छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडे को भी बरामद कर लिया है।