Khunti:दो युवकों का शव जंगल से बरामद,तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है..

 

खूंटी।झारखण्ड के खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में खटंगा गांव स्थित जंगल से पुलिस ने दो युवकों का शव बरामद किया है। मृतकों की पहचान सेवईयन हपतगड़ा और पांडा बोदरा के रूप में की गई है।दोनों का शव जंगल में एक ही जगह पर गाड़ा हुआ था।अब तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों की हत्या अक्तूबर माह ही कर दी गयी थी।इसके बाद अपराधियों ने दोनों के शव को जमीन में गड्डा खोदकर दफना दिया।

इधर जानकारी मिलने के बाद आज सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है।पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।