Jharkhand:महिला का शव घर से कुछ ही दूरी में मिला,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

पलामू।जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।बताया गया कि रात में महिला घर से बाहर निकली थी और सुबह में उसका शव घर से कुछ दूरी पर तालाबनुमा एक जगह पर पानी में मिला।दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। बेटी का कहना था कि रात में माँ घर से कब निकली, उसे पता नहीं लगा।महिला की पहचान शांति देवी (35) पति कामेश्वर परहिया के रूप में हुई है। मृतका पिछले एक साल से पति से अलग अपनी एक बेटी और एक बेटा के साथ खाटिन गांव में ऊंटवा नाला के पास घर बनाकर रह रही थी। वह ईंट भट्ठा पर मजदूरी करती थी। उसका बेटा छतरपुर में ही मैनाहा गाँव अपने नानी के घर गया था। महिला अपने सात साल की बेटी के साथ घर पर थी। रात में वह घर से बाहर निकली थी और सुबह में उसका शव घर से कुछ दूरी पर पर पानी में मिला। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।इधर ग्रामीणों ने शव देखा था,शुरुआत में महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतका की बेटी भी उसे खोज रही थी। महिला के शव होने की जानकारी ग्रामीणों से मिलने पर वहां पहुंची तो उसने माँ की पहचान की। बेटी का कहना था कि रात में माँ उसके पास से कब गई, उसे पता नहीं लगा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा और छानबीन में जुट गई है।