राँची#एक सर्वे के अनुसार भाजपा दोबारा सत्ता में वापसी करने की सम्भवना है।


Ranchi:झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में आने वाले हैं। थर्ड पार्टी इंटरनल सर्वे के अनुसार इस बार झारखंड में भाजपा को 45 से 48 सीटें मिलने वाली हैं। वहीं झामुमो के नेतृत्व में महागठबंधन को 27 से 30 सीटें मिलने की उम्मीद है। इस तरह पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी 41 सीटों का आंकड़ा भाजपा आसानी से पार कर जाएगी।
रिपोर्ट के अनुसार इस बार भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत भी पिछले चुनाव से बेहतर होगा 2014 में भाजपा व आजसू गठबंधन ने 42 सीट हासिल की थी, जिसके लिए राज्य की 31 फीसद जनता ने वोट किया था। इस बार की रिपोर्ट दावा कर रही है कि अकेले बीजेपी को 42 फीसद वोट मिलेंगे, वहीं कांग्रेस झामुमो और राजद गठबंधन को 40 फ़ीसदी वोट मिलेंगे।

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है झारखंड पुकारा बीजेपी दोबारा
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के वोटिंग के पहले सोशल साइट पर झारखंड पुकारा बीजेपी दोबारा ट्रेंड कर रहा है । शुक्रवार को ट्विटर के टॉप फाइव ट्रेंड में पहले नंबर पर झारखंड पुकारा बीजेपी दोबारा ट्रेंड कर रहा है। सोशल साइट पर वोटिंग के ठीक पहले आए इस ट्रेंड से भाजपा के लोगों में आत्मविश्वास बढ़ा है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने रिपोर्ट पर कहा है कि 5 सालों में रघुवर सरकार की प्राथमिकता सुशासन ही रही है। उन्होंने कहा कि 19 सालों में झारखंड अस्थिर सरकार और भ्रष्टाचार का शिकार हुआ है। लेकिन पिछले 5 सालों में रघुवर दास ने स्थिर और साफ सुथरी सरकार दे कर मिशाल कायम किया है। विनय सहस्रबुद्धे राज्यसभा सदस्य भी हैं।

रघुवर ने पूरे किए 92% वादे
पब्लिक पॉलिसी रिसर्च कमेटी कि गुरुवार को आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रघुवर दास की सरकार ने अपने 92% वादों को पूरा किया है। यह वादे 2014 के भाजपा के घोषणा पत्र में किए गए थे। इन वादों को 5 साल में पूरा किया गया है। ज्ञात हो कि 2019 के लिए भी भाजपा ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

रघुवर दास हैं पहली पसंद
ओपिनियन इंडिया के सर्वे में यह बात सामने आई है कि झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में रघुवर दास पहली पसंद है। सर्वे में यह बात सामने आई है कि झारखंड में 50.7% जनता फिर से रघुवर दास को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहती है। दूसरी ओर महागठबंधन के उम्मीदवार हेमंत सोरेन को 20.5%, बाबूलाल मरांडी को 17.5% लोग मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को 2.3 प्रतिशत , कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को 1.5% लोग मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। 5.9 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री कौन होगा , इस पर लेकर अपनी कोई राय नहीं रखते। वही 1.5 फ़ीसदी लोग अन्य लोगों के संबंध में अपनी राय रखते हैं।