#झारखण्ड:राँची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा सहित राज्य भर के 24 पुलिस पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिल रहा है सम्मान..

राँची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा सहित 12 पुलिस कर्मियों को मिलेगा PMG ( पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री) अवॉर्ड। राज्य भर के 12 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गैलंट्री अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित।एक पुलिस पदाधिकारी को PPM अवार्ड, यानी प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से किया जायेगा सम्मानित।वहीं 11 पुलिस पदाधिकारी को मिलेगा पुलिस मैडल फ़ॉर मेरिटोरियस सर्विस

राँची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा सहित राज्य भर के 24 पुलिस पदाधिकारीयो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिल रहा है सम्मान।देशभर के पुलिस पदाधिकारी को प्रत्येक वर्ष मेडल से किए जाते हैं सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर 215 पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार, गृह मंत्रालय ने जारी की नामों की सूची

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन पुलिसकर्मियों के नामों की सूची जारी कर दी है,जिनको इस साल स्वतंत्रता दिवस 2020 पर सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि इस साल कुल 215 पुलिसकर्मियों को वीरता सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) दिया जाएगा। 80 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल (पीपीएम) दिया जाएगा। 631 पुलिसकर्मियों को मेधावी सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर इस साल कुल 926 पुलिसकर्मियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के 94 जवानों को पुरस्कार दिए जाएंगे, इनमें से 81 पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार दिया जाएगा। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 23 पुलिस कर्मियों को वीरता, 6 को राष्ट्रपति पदक और 73 को पुलिस मेडल दिया जाएगा। महाराष्ट्र पुलिस के 14 जवानों को को गैलेंट्री, 5 को राष्ट्रपति पदक और 39 को पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

इस साल दिल्ली के 35, असम के 21, मध्य प्रदेश के 20, आंध्र प्रदेश के 16, छत्तीसगढ़ के 14, गुजरात के 19, हरियाणा के 12, झारखण्ड के 24, कर्नाटक के 19, हिमाचल प्रदेश के 4, केरल के 6, पुडुचेरी के एक पुलिसकर्मी को सम्मानित किए जाएगा।