Jharkhand lockdown & unlock-2:झारखण्ड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 16 जून सुबह 6 बजे तक बढ़ा,अब 4 बजे तक खुलेगी दुकानें,और क्या छूट मिली….

राँची।झारखण्ड में 16 जून तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह(लॉकडाउन )बढ़ाया गया है।लॉकडाउन बढ़ाने के साथ हेमंत सरकार ने यह छूट यह दी है कि अब 23 जिलों में दुकानें 4 बजे तक खुलेंगी.सैलून खोलने की छूट दे दी है ।वहीं पहले जिन 9 जिलों में छूट नहीं मिली थी, अब उन जिलों में भी दुकानें 4 बजे तक खुलेंगी।केवल जमशेदपुर में राज्य सरकार ने किसी तरह की कोई छूट नहीं दी है।


अनलॉक-टू का एलान हो गया है।इसके तहत जहां कुछ छूट दी गयी है,वहीं कुछ पाबंदियां बढ़ायी गयी हैं। प्रतिबंध आगामी 16 जून तक जारी रहेंगे।शनिवार शाम पांच बजे से सोमवार सुबह छह तक राज्य में कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा।राँची धनबाद, बोकारो, देवघर, गुमला, गढ़वा, हजारीबाग व रामगढ़ जिले में कपड़ा, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक और जूते की दुकानें खोलने की इजाजत मिली है पहले से जिन दुकानों को खोलने की इजाजत नहीं दी गयी थी।उनकी समय सीमा दो बजे से बढ़ाकर चार बजे तक कर दी गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज सीएम सचिवालय में हुई आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

जमशेदपुर में कोई छूट नहीं

बाकी 23 जिलों में अब 4 बजे तक खुलेंगी दुकाने

सैलून खोलने की छूट

9 जिलों में कपड़ा व ज्वेलरी शॉप खोलने की अनुमति

शनिवार सुबह 5 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक कंपलीट लॉकडाउन

9 जिलों में जूते की दुकान खोलने पर भी पाबंदी हटा

होटल, रेस्टोरेंट में बैठ कर खाने की इजाजत नहीं होगी.

शॉपिंग मॉल आदि को खोलने का निर्देश नहीं दिया गया है

इन जिलों में राहत
राँची ,धनबाद, बोकारो, देवघर, गुमला, गढ़वा, हजारीबाग और रामगढ़ जिले में कपड़ा, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक और जूते की दुकानें खोलने की इजाजत मिली है। पहले इन दुकानों को खोलने की इजाजत नहीं दी गयी थी।समय सीमा दो बजे से बढ़ाकर चार बजे तक कर दी गयी है।सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।

झारखण्ड में कम हो रहा संक्रमण

बता दें कि झारखण्ड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आयी है. इसे देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन के दौरान राहत दी है. चूंकि जमशेदपुर में संक्रमण अभी की कम नहीं हो रहा रहा इसलिए वहां किसी तरह की नई राहत नहीं दी गई है. वहां पूर्व की तरह ही पाबंदियां लागू रहेंगी।

झारखण्ड में आंशिक लॉकडाउन की अवधि में राज्य सरकार ने एक सप्ताह की और बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसकी जानकारी मीडियाकर्मियों को दी है।उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन की अवधि को 16 जून तक बढ़ा दिया गया है. वहीं जमशेदपुर को छोड़कर अन्य 23 जिलों में अब सुबह 6 से शाम 4 बजे तक सभी दुकानें खुली रहेंगी. हालांकि पूर्व के 9 जिलों में कपड़ा, ज्वेलरी और जूते की दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं थी,अब अनुमति मिल गया है। इन जिलों में बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, राँची, हजारीबाग, गढ़वा, गुमला और रामगढ़ शामिल हैं. यानी इन जिलों में भी शाम 4 बजे तक भी कपड़ा, ज्वेलरी और जूतों की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गयी है।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि इसके अलावा एक निर्णय यह हुआ है कि शनिवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक चीजों और मेडिकल शॉप ही खुलेंगी।

नोट:कुछ देर में नई गाइडलाइंस जारी