JHARKHAND:आठ लाख के इनामी माओवादी सब-जोनल कमांडर को लातेहार पुलिस ने किया गिरफ्तार….

लातेहार।झारखण्ड के लातेहार पुलिस ने माओवादियों के सबजोनल कमांडर अघनु गंझू पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार माओवादी पर आठ लाख रुपये का इनाम है।पांच लाख रुपये झारखण्ड सरकार ने और तीन लाख रुपए एनआइए ने उस पर इनाम घोषित कर रखा है। लातेहार के पुलिस अधीक्षक अजनी अंजन ने शनिवार (28 अक्टूबर) को इस आशय की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे चंदवा थाना क्षेत्र के बेतर के जंगलों में छापामारी कर शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

बताया कि सूचना मिली थी कि बेतर के जंगलों में माओवादियों के एक दस्ता भ्रमणशील है।इसी सूचना पर एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर अघनु गंझू को गिरफ्तार किया।शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस को अघनु गंझू की कई कांडों में तलाश थी।

एसपी ने बताया कि अघनु गंझू पर लातेहार, गुमला, लोहरदगा व राँची जिलों के 15 थानों में उस पर कम से कम 78 मामले दर्ज हैं। वर्ष 2019 में चंदवा थाना क्षेत्र के लुकइया मोड़ के पास पुलिस पार्टी पर किए गए हमले का वह मुख्य आरोपी है।अघनु गंझू के गिरफ्तार होने से जोनल कमांडर रविंद्र गंझू व माओवादी कमजोर हुए हैं। एसपी ने माओवादी व अन्य उग्रवादी संगठनों के सदस्यों को पुलिस के समक्ष सरेंडर करने की अपील की है।

error: Content is protected !!