Jharkhand: जामताड़ा से अपहरण किया, धनबाद में ट्रक में छुपाकर रखा था, पुलिस ने सकुशल बरमाद किया है, कई गिरफ्तार

धनबाद। झारखण्ड के जामताड़ा में सिकरपोशनी से दो दिन पहले अपहृत सागर मंडल को पुलिस ने बरामद कर लिया है।इस मामले में जामताडा पुलिस ने निरसा थाना अंतर्गत मुगमा के इंदिरा नगर कालोनी से गुरुवार अहले सुबह तीन युवको को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर सागर मंडल को सकुशल बरामद किया गया।बताया गया कि सागर को एक ट्रक के अंदर बांध कर रखा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।वहीं जामताड़ा पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने बताया कि सागर मंडल को मुगमा एरिया आफिस पेट्रोल पंप के समीप लगे ट्रक में बांध कर रखा गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुगमा एरिया आफिस पेट्रोल पंप के समीप खड़ा ट्रक से सागर मंडल को मुक्त कराया और तीनों पकड़े गए युवकों को आपने साथ जामताड़ा ले गई। पकड़े गए युवकों में मनीष कुमार, विशाल कुमार और उत्तम रजक शामिल हैं। जिस ट्रक से सागर मंडल को बरामद किया गया वह विशाल कुमार का है। मनीष कुमार के बारे मे कहा जा रहा है कि पहले भी कई बार जेल जा चुका है।पुलिस आगे की करवाई में जुटी है।

क्या है मामला
सोमवार रात सिकरपोशनी के मोहनपुर गांव के समीप गोविंदपुर साहिबगंज हाइवे सड़क के किनारे राम लखन होटल के समीप अपना घर बनवा रहा था. जिसके बाद ही उसका अपहरण कर लिया गया था। इस घटना को लेकर करमाटांड़ थाना में काण्ड संख्या 32/2021 दर्ज कर छानबीन की जा रही थी।

इधर सागर के सकुशल वापस आने से उसके परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!