पहली पत्नी के बेटे की शादी में आ रही थी परेशानी, इसलिए दूसरी पत्नी की कर दी हत्या

सरायकेला। जिले के कपाली ओपी के दुमुहानी स्थित खरकई नदी से 60 साल की बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया गया।महिला की पहचान डोमली सिंह के रूप में हुई है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं मृतका के भाई ने महिला के पति और सौतेले बेटों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

बताया जा रहा कि पहली पत्नी के बेटे की शादी थ।शादी में दूसरी पत्नी के रहते आकर्षण नहीं हो पा रहा था।इसलिए दूसरी पत्नी की हत्या कर नदी में फेंक दिया।इधर मृतका के भाई अनिल ने अपने जीजा गामा सिंह और उसके दोनों बेटों के खिलाफ हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाया।थाना में मामला दर्ज कराया है।वहीं पुलिस ने बुधवार की देर शाम शव को नदी से निकाला था आज पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक डोमली सिंह, गामा सिंह की दूसरी पत्नी थी। करीब 35 साल पहले उन्होंने गामा से प्रेम विवाह किया था। गामा की पहली पत्नी के बेटे की शादी थी, लेकिन गामा की दो शादी होने की वजह से शादी में दिक्कत आ रही थी।मृतका के भाई अनिल तांती ने बताया कि उसकी बहन डोमली सिंह से शुक्रवार को बात हुई थी। बुधवार को जब वह अपनी बहन के घर पहुंची तो ससुराल वालों ने कहा कि मौत के बाद उसे दफना दिया गया। लेकिन अनिल ने शव को देखने की बात कही। जिसके बाद ससुरालवालों ने कहा कि उसकी बहन के शव को खरकई नदी में फेंक दिया गया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गामा सिंह और उसके बेटे की निशानदेही पर शव को नदी से बाहर निकाला।