Jharkhand:पति ने पत्नी को नशीली दवा खिलाया,दो दोस्तों के साथ किया दुष्कर्म,पत्नी के आरोप के बाद पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

झारखण्ड न्यूज,राँची।झारखण्ड के रामगढ़ जिले में भुरकुंडा से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्‍नी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। उसने अपने दो दोस्‍तों के साथ मिलकर पत्‍नी को नशीली दवाई खिलाई और फिर उसके साथ गलत काम किया। होश आने पर पीडि़त महिला ने पुलिस का फोन कर मदद मांगी।जिसके बाद उसके हैवान पति जाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार,भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के दत्‍तो गांव में इस शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। सामूहिक दुष्‍कर्म की यह घटना बीते 21 मार्च की है। महिला के पति जाहिद हुसैन ने अपने दो दोस्‍तों बबलू और छोटू के साथ घर में पत्‍नी को झांसा देकर उसे नींद की गोली खिला दी। इसके बाद तीनों से बारी-बारी से उसके साथ दुष्‍कर्म किया।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति जाहिद हुसैन, दो दोस्त बबलू और छोटू ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की है। महिला का आरोप है कि नींद की दवा देकर उसके साथ तीनों ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया, होश में आने पर जब उसने शोर मचाना शुरू किया। तब चाकू से उसका गला रेतने की कोशिश की गई। महिला का कहना है कि उसे पहले भी जान से मारने की कोशिश की गई है।

महिला ने पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि उसके साथ जब सामूहिक दुष्‍कर्म हुआ, तब घर में ही जाहिद हुसैन के पिता वाहिद अली और उसकी पहली पत्नी शेरू निशा मौजूद थीं। लेकिन इन लोगों ने उसे बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। सामूहिक दुष्‍कर्म के बाद महिला ने 100 नंबर डायल कर तब पुलिस को मदद के लिए बुलाया था। मौके पर पहुंची पतरातू पुलिस ने महिला के पति जाहिद हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला का गला रेतने वाले खून से सने चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। महिला ने पति के दूसरे परिजनों से जान का खतरा बताया है।