Jharkhand:गुमला में पेड़ से झूलता मिला अधेड़ की लाश, पॉकेट से मिले कई फटे नोट.

गुमला।पालकोट के दामकारा गोबरशिल्ली टंगरा में एक पेड़ से अधेड़ की झूलता हुआ शव मिला।पुलिस ने घटनास्थल से एक साइकिल व 500, 100, 50 और 10 रुपए के कई फटे नोट व प्लास्टिक का एक थैला बरामद किया है।वहीं इस घटना काे लेकर क्षेत्र में हत्या या आत्महत्या की चर्चा है।मिली जानकारी अनुसार मृतक गोविंद बड़ाइक 6 दिन पूर्व ही अपने घर से यह कह कर निकला था की वो आधार कार्ड बनवाने पालकोट जा रहा है। इसके बाद से वह घर नहीं लाैटा। बुधवार को लोगों ने उसे फांसी के फंदे से झूलता देखा।वहीं थाना प्रभारी सिद्धेश्वर सिंह ने कहा कि घटनास्थल से कुछ सबूत पाए गए हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पाेस्टमाॅटर्म रिपाेर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।