शर्मनाक घटना:झारखण्ड के दुमका में मेले से घर लौट रही 5 बच्चों की माँ को अगवा कर और पति को बंधक बनाकर 17 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म.

दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले के बहुत हो शर्मनाक घटना सामने आई है।जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात 5 बच्चों की माँ के साथ 17 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। महिला अपने पति के साथ मेले से वापस घर आ रही थी और इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के पति को बंधक बना लिया था। पीड़िता के बयान पर बुधवार को थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना की सूचना के बाद डीआइजी एसके मंडल और एसपी अंबर लकड़ा थाना पहुंचे और मामले की जांच की। वहीं पीड़िता के अनुसार, वो अपने पति के साथ मंगलवार की रात एक मेले से वापस आ रही थी। इसी दौरान 17 लड़कों ने उन्हें घेर लिया। इनमें से 5 लोगों ने उसके पति को बंधक बना लिया। जबकि 4 आरोपियों ने महिला को पकड़ रखा था। इसके बाद सारे 17 आरोपियों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया।इस घटना के बाद जहां राज्य में महिलाओं में डर और गुस्सा है लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।राज्य में इस तरह एक के बाद एक दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है।

सोरेन सरकार में बेटियां सुरक्षित नहींः भाजपा

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने दुमका गैंगरेप की घटना पर कहा कि इसे जंगलराज नहीं कहेंगे तब क्या कहेंगे। बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उनकी इज्जत लगातार लूटी जा रही है। दरिंदगी की सारी हदें पार हो रही हैं। ऐसे वहशी दरिंदों के मन से कानून का खौफ निकल रहा है। क्यों। इसके लिए कौन जिम्मेदार है।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है। इन वहशी दरिंदों की तुरंत गिरफ्तारी हो। फास्ट ट्रैक कोर्ट से अधिकतम सजा दिलाई जाए।