Jharkhand:राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं,मेडिका में भर्ती

राँची।कोरोना ने देश और राज्य में कहर बरपा दिया है।हर दिन बेतहाशा कोरोना पॉजिटिव के के मामले बढ़ रहे है।इधर राजभवन तक पहुँच गया है कोरोना वायरस ,झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं।जानकारी के अनुसार उन्हें मेडिका अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा है।राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू के पॉजिटिव होने की खबर के बाद राजभवन में हड़कंप मच गया है।राजभवन में बहुत सारे कर्मचारी काम करते हैं। उसी परिसर में कई कर्मचारियों के परिवार भी रहते हैं।राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू की हालत अभी ठीक है। लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

error: Content is protected !!