Jharkhand:पहले पत्नी की हत्या की फिर जंगल में जाकर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया

गढ़वा।झारखण्ड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के चुटिया गांव में शुक्रवार की रात आपसी झगड़े में पति ने पहले अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद जंगल में जाकर खुद भी फांसी लगा आत्महत्या कर ली। झगड़े के वक्त दंपती नशे में धुत थे और दोनों में अक्सर विवाद होता था। इधर,सुबह घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।मृत दंपती की पहचान रंका थाना क्षेत्र के चुटिया गांव निवासी शिवनाथ मांझी (40) और चंद्रावती देवी (35) के रूप में की गई। दोनों के दो बेटे और एक बेटी हैं।

इधर रंका थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि दंपती के बीच हमेशा झगड़ा होता था।इसी दौरान शुक्रवार की रात दोनों में झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि शिवनाथ मांझी ने लोहे की रॉड से वार कर चंद्रावती देवी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला और बगल के जंगल में पहुंचा। वहां शिवनाथ मांझी ने पेड़ से फंदा बना खुद भी फांसी लगा ली।