Jharkhand:ऑटो पलटने से एक बुजुर्ग की मौत,परिवार के एक दर्जन लोग घायल,एक महिला की स्थिति गंभीर

जामताड़ा।जिले के गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ने एक वृद्ध की जान ले ली। नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर में ऑटो पलटने से एक वृद्ध की मौत हो गई है और दर्जन भर लोग घायल हैं। सभी हाट पालोजोरी से मेहमान घर धनबाद जिले के महाराजगंज में निमंत्रण में जा रहे थे।

इसी दौरान धरमपुर के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलग गया। हादसे में बुजुर्ग द्वारिका महतो ऑटो के नीचे दब गए। गंभीर रूप से घायलावस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को उसी ऑटो से पारस अस्पताल जामताड़ा इलाज के लिए ले गया है। वहीं इस दुर्घटना में एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि सभी महाराजगंज भोज निमंत्रण में जा रहे थे। ऑटो रिजर्व किया गया था। चश्मदीदों ने बताया कि हाईवे पर यह दुर्घटना ऑटो चालक की लापरवाही के कारण ही हुई।