Jharkhand:सांसद के काफिले को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त,एक कि मौत,चार घायल,

पलामू।औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह के काफिले को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें एक जवान की मौके पर मौत हो गय जबकि 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये।

बताया जा रहा है अनियंत्रित गाड़ी ने एक बाइक को भी अपने चपेट में ले लिया।जिससे बाइक सवार 1 युवक की भी मौत हो गयी।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसा सुल्तानी घाटी में हुआ. मिली जानकारी के अनुसार सांसद सिंह पूरी तरह से सुरक्षित है।

पलामू जिला में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कुल 6 लोगों की मौत हो गई।मृतकों में एक पुलिस का जवान है। पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर थाना क्षेत्र की सुल्तानी घाटी में शुक्रवार को बिहार के औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह का र्स्कॉर्ट वाहन ने एक मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। इससे मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए।

दोनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया । यहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे में छत्तरपुर थाना के एक जवान की भी मौत हो गई। 2 अन्य जवान भी गंभीर रुप से हुए हैं। वहीं अन्य दुर्घटनाओं में तीन लोग मारे गए हैं।

अपडेट 2:बिहार के औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह के एस्कॉर्ट में शामिल गाड़ी शुक्रवार को छतरपुर के दिनदाग में पलट गई। हादसे में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद सांसद न ही घटनास्थल पर रुके और न ही हॉस्पिटल में जाकर घायलों से मिले। इसके कारण पुलिसकर्मियों में आक्रोश है। पुलिस मेंस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अक्षय पासवान ने कहा कि मंत्री, सांसद और विधायक महंगी गाड़ियों में चलते हैं। जो काफी तेज गति से चलती हैं। ऐसे वाहनों के एस्कॉर्ट में पुलिस का गाड़ी सक्षम नहीं है। वीआईपी गाड़ी के दबाव में पुलिस गाड़ी को तेज चलना पड़ता। इसके कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

पुलिस लाइन में दी गई सलामी:
पुलिस लाइन में मृत जवान को सलामी दी गई। एसपी संजीव कुमार ने शोक व्यक्त किया। वहीं गम्भीर रूप से घायल आरक्षी अमर कुमार और हवलदार अनूप लाल मंडल को बेहतर इलाज के लिए राँची भेज दिया गया है। मृतक अपने पीछे वह पत्नी, तीन साल बेटी व एक साल के बेटा को छोड़ गया।

2012 में हुए थे भर्ती:
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि MP के एस्कॉर्ट में पीछे चल रहा पुलिस वाहन गति तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। मृत जवान की पहचान पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा के मदनजीत सिंह के रूप में हुई है। वे 2012 में पुलिस विभाग में नियुक्त हुए थे।