Jharkhand:सुबह एक चार साल की बच्ची का अपहरण एक महिला ने कर ली,कुछ ही घंटे में पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

सरायकेला।चांडिल थाना की पुलिस ने चांडिल अासनबनी टोला से अपहृत चार वर्षीय बच्ची गीता हेम्ब्रम को अपहरण के कुछ घंटे के भीतर आदित्यपुर खरकई ब्रिज से बरामद कर लिया। साथ ही बच्ची के अपहरणकर्ता महिला जत्योसना कुमारी को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए चांडिल एसडीपीओ धीरेंद्र नरायण बंका ने दी। बताया की बच्ची के पिता सुभाष हेम्ब्रम ने चांडिल थाना की पुलिस को बताया उसकी पुत्री शनिवार सुबह छह बजे से गायब है।परिजनों ने अपने स्तर से बच्ची की खोजबीन कर रहे थे। कोई जानकारी नहीं मिलने पर घटना की सूचना 11 बजे चांडिल थाना की पुलिस को दी।

पुलिस के पास मामला पहुँचते ही इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई।इसके बाद सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी मो. अर्शी ने एक पुलिस टीम एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित की। चांडिल, गम्हरिया और आदित्यपुर थाना की पुलिस को इसमें शामिल किया गया। जगह-जगह चेकिंग लगाई गई। बच्ची की तस्वीर लेकर पहचान को लोगों से पूछताछ की गई। चेकिंग में ही बच्ची और उसका अपहरण करने वाली महिला को खरकई पुल के पास से बरामद किया गया।

वहीं बच्ची का अपहरण करने वाली महिला ने अपहरण क्यों किया इसकी जानकारी आरोपी महिला स्पष्ट रुप से नहीं दे रही है। पूछताछ जारी है। बच्ची के पिता मजदूरी करते है। महिला का ससुराल पटमदा में है। महिला आदित्यपुर से बच्ची को पटमदा ले जाने की तैयारी में थी। घर के सामने से बच्ची को बहला-फुसलाकर महिला गांव से बाहर निकली। ऑटो में सवार होकर आदित्यपुर पहुंच गई। इस बीच बच्ची की खाेज करते हुए पुलिस टीम भी उसके पीछे-पीछे पहुंची। महिला पकड़ी गई।