Jharkhand:छठ घाट से घर आया तो घर मालिक का होश उड़ गया,चोरों ने नगद,लाखों के जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी कर ली,जाँच में जुटी है पुलिस।

छठ पूजा करने दामोदर घाट गया था टाटाकर्मी का परिवार, चोरों ने कर दी घर की सफाई

धनबाद।झरिया जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में चोरों की नजर छठ पूजा करने वाले घरों पर थी।मौका मिला कर दी घर की सफाई।अपराधियों ने शनिवार की अहले सुबह जामाडोबा टू पिट जूता गेट निवासी टाटा कर्मी दीनानाथ विश्वकर्मा के घर से लगभग 25 से 30 हजार नकद सहित लगभग साढ़े तीन लाख के जेवरात व संपत्ति की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय घर के लोग महापर्व छठ मनाने के लिए दामोदर नदी घाट गए थे। इसी दौरान मौका देख कर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी तब हुई जब छठ घाट से वापस घर लौटे।मकान मालिक दीनानाथ विश्वकर्मा को दामोदर नदी से घर आने के बाद चोरी की जानकारी हुई। चोरी की सूचना जोड़ापोखर थाना को दी गई। थाना के पुलिस अधिकारी राजेश झा व चतुर्भुज उरांव मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पूर्व पार्षद सुजीत सिंह भी मौके पर पहुंचकर चोरी की जानकारी ली। दीनानाथ ने पुलिस को बताया कि घर में महापर्व छठ हो रहा था। परिवार के साथ लगभग चार बजे सुबह दामोदर नदी में भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गए थे। 7:30 बजे सुबह घर लौटने के बाद चोरी का पता चला। अपराधियों ने चार बजे के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह में लाखों की चोरी होने से आसपास के लोगों में भय छा गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना की छानबीन जारी है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।