Jharkhand:25 लाख के इनामी नक्सली मोछु उर्फ मेहनत के सरेंडर करने की सूचना है !

राँची।झारखण्ड के कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय 25 लाख इनामी नक्सली मोछु उर्फ मेहनत का झारखण्ड पुलिस के समक्ष सरेंडर करने की सूचना है।नक्सली मोछु उर्फ मेहनत उर्फ विभीषण उर्फ कुम्बा मुर्मू मूल रूप से धनबाद जिले का बरवाअड्डा थाना क्षेत्र का घोड़ाबान्धा गांव का रहने वाला है।मोछु उर्फ मेहनत भाकपा माओवादी संगठन में रिजनल कमिटी मेंबर का सदस्य है. उसके ऊपर झारखण्ड पुलिस ने 25 लाख का इनाम घोषित कर रखा है।हालांकि है.मोछु उर्फ मेहनत के सरेंडर करने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

हाल के महीने में कई बड़े नक्सलियों ने किया है सरेंडर

हाल के महीने में झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर कई बड़े नक्सलियों ने झारखण्ड पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। जहां 10 लाख इनामी महाराजा प्रमाणिक ने अपने साथी के सरेंडर किया है वही 25 लाख इनामी विमल यादव ने अपनी प्रेमिका के साथ सरेंडर किया है।हालांकि झारखण्ड पुलिस ने इस सभी नक्सलियों के सरेंडर करने की आधिकारिक तौर पर कोई न पुष्टि की है और न ही मीडिया के समक्ष पेश किया है।अब मौछु के सरेंडर करने की सूचना है।