JBKSS उम्मीदवार जयराम महतो नामांकन दाखिल करने के बाद गिरफ्तार,राँची पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो में जयराम महतो को नामांकन दाखिल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।राँची में विधानसभा घेराव मामले में उनकी गिरफ्तारी की गयी है। राँची पुलिस ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। बोकारो में चुनावी सभा के बाद पुलिस उन्हें राँची लाएगी। बुधवार को जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए नगड़ी इंस्पेक्टर व डीएसपी बोकारो पहुंचे और नामांकन दाखिल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया।नगड़ी थाना केस संख्या 48/22 में पुलिस ने जयराम महतो को गिरफ्तार किया है।वहीं गिरफ्तारी की खबर से समर्थको में काफी गुस्सा है।गिरफ्तारी का विरोध किया जा रहा है।

 

गिरिडीह लोकसभा सीट से बुधवार को जयराम महतो ने नामांकन दाखिल किया।बोकारो डीसी विजया जाधव को उन्होंने नामांकन पत्र सौंपा।इसके बाद राँची पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि बोकारो के चास में उनकी चुनावी सभा है। चुनावी सभा की इजाजत दे दी जाए।राँची पुलिस कस्टडी में लेकर उन्हें चास पहुंची। सभा खत्म होने के बाद पुलिस जयराम महतो को राँची ले आएगी।

विधानसभा घेराव मामले में जारी था वारंट

विधानसभा घेराव मामले में पुलिस ने जयराम महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया था. नगड़ी थाने में केस (संख्या 48/22) दर्ज था. इस मामले में उनके खिलाफ वारंट जारी था. बुधवार को गिरिडीह लोकसभा सीट से जैसे ही बोकारो समाहरणालय में उन्होंने पर्चा दाखिल किया।पुलिस ने जयराम महतो को गिरफ्तार कर लिया।

समर्थक जयराम महतो की गिरफ्तारी का कर रहे विरोध

गिरिडीह लोकसभा के उम्मीदवार जयराम महतो बोकारो डीसी कार्यालय नामांकन करने पहुंचे थे।नामांकन करने के बाद जैसे ही डीसी कार्यालय से बाहर निकले, उन्हें राँची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बोकारो डीसी कार्यालय के समक्ष सैकड़ों की संख्या में जयराम के समर्थक जुटे हैं और गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं।