जमशेदपुर:तीन दिन लापता युवक का शव तालाब से बरामद,छानबीन में जुटी है पुलिस

जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिले के टेल्को थाना की पुलिस ने बुधवार को सीटू तालाब से एक युवक का शव बरामद किया है। जिसकी पहचान बिरसानगर जोन नंबर 11 के निवासी डब्बू मुखी के रूप में की गई। वह तीन दिन से लापता था। इसकी सूचना बिरसानगर थाना में दी गई थी। तालाब में शव मिलने की जानकारी पर लोगों की भीड जुट हो गई। युवक की तालाब में डूबने से मौत हुई या उसने खुदकुशी की या फिर उसकी हत्या की गई इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने बताया डब्बू मुखी नशे का आदी था। अक्सर नशा करता था। तीन दिन पहले वह घर से निकला था। वहीं पुलिस डूबने से मौत होना बता रही है।