आधा दर्जन गांजा तस्कर को जमशेदपुर पुलिस ने दबोचा,53 किलो गांजा बरामद, बस से भाग रहा था बिहार…

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर पुलिस ने मानगो बस स्टैंड और स्टैंड से बिहार के बेतिया जाने वाली एक बस से 53 किलो गांजा बरामद किया है साथ ही मामले में छह लोगों की गिरफ्तारी की है, जो बिहार के पटना, वैशाली, चंपारण और बेतिया के रहने वाले है।पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी दी कि वे लोग ओडिशा के बलांगीर से गांजा लेकर बस से मानगो बस स्टैंड पहुंचे। यहां से बिहार के बेतिया जाने वाली बस में वैशाली जुरावनपुर निवासी राजीव कुमार यादव,चंपारण के सुनील कुमार बैठा,बेतिया के राज कुमार बिंद, पटना सिमरी का सुमित कुमार, पटना बरियारपुर का गौरव कुमार गांजा लेकर बस में सवार हो गए, जबकि स्टैंड पर वैशाली का राजेश कुमार गांजा लेकर घूम रहा था।गोपनीय सूचना पर पुलिस ने उसे गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि पांच साथी बस से बिहार के लिए रवाना हुए है। पुलिस ने पीछा कर चांडिल में बस से पांच लोगों को गिरफ्तार किया।कुल 53 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। इससे पहले भी ओडिशा से गांजा लेकर बिहार में बेच चुके हैं। तीन लाख व आठ लाख में बिहार ले जाकर बेचने की तैयारी थी।