JAMSHEDPUR:झारखण्ड के अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज झानू हांसदा के पति निमाई किरण हांसदा का निधन बुधवार को हो गया..

जमशेदपुर।झारखण्ड के अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज झानू हांसदा के पति निमाई किरण हांसदा (39) निधन बुधवार को हो गया। वह झानू हांसदा के साथ कदमा में ही रहते थे ,ब्रैन हैमरेज की शिकायत पर मार्च में ही उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया था।स्थिति गंभीर होने के बाद उन्हें कोलकाता इलाज के लिए भेजा गया था। वह स्वस्थ भी हो रहे थे, लेकिन एक जून को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आदित्यपुर के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह बुधवार की सुबह अंतिम सांस ली।

मूल रूप से मतलाडीह के रहने वाले निमाई जोडा के एक निजी कंपनी में कार्य करते थे।झारखण्ड पुलिस में सेवा दे रही झानू हांसदा फिलहाल टाटानगर रेल पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित है। विश्व पुलिस व फायर गेम्स तीरंदाजी में वर्ष 2012 से 2015 तक लगातार तीन बार चैंपियन रही झानू हांसदा के पास कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिताब है।2006 में जमशेदपुर में हुए राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी में झानू ने 1405 अंक हासिल कर नया विश्व कीर्तिमान बनाया था। 2007 में चीन के बीजिंग शहर में आयोजित एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में झानू ने कंपाउंड तीरंदाजी की टीम स्पर्धा में कांस्य व व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता था।