झारखण्ड में 16 जेलों के जेल अधीक्षक का तबादला,राँची जेल के जेल अधीक्षक हामिद अख्तर को भी हटाया…

राँची।राज्य सरकार ने 16 जेल अधीक्षकों का तबादला कर दिया है।जिसमें राँची जेल के चर्चित जेल अधीक्षक हामिद अख्तर भी शामिल है।दिन में छह जेलरों के तबादले के थोड़ी ही देर बाद झारखण्ड के 16 जेल अधीक्षकों का भी तबादला कर दिया गया है। हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा के अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर को दुमका केंद्रीय कारा का काराधीक्षक बनाया गया है। चाईबासा मंडल कारा के अजय कुमार प्रजापति का ट्रांसफर जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल कर दिया गया है।हजारीबाग कारा प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य भगीरथ कार्जी का ट्रांसफर करते हुए पलामू के मेदिनीनगर केंद्रीय कारा का कारा अधीक्षक बनाया गया है।पलामू के मेदिनीनगर सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट जितेंद्र कुमार का ट्रांसफर करते हुए उन्हें हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।जितेंद्र कुमार को सरेंडर करने वाले नक्सली बंदी कारा, हजारीबाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

सरायकेला मंडल कारा की सुपरिटेंडेंट हिमानी प्रिया का तबादला गिरिडीह सेंट्रल जेल कर दिया गया है।खूंटी उपकारा के कारा अधीक्षक बेसरा निशांत रॉबर्ट का ट्रांसफर राँची कर दिया गया है।वह होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के नए सुपरिटेंडेंट होंगे।दुमका सेंट्रल जेल के सत्येंद्र चौधरी अब देवघर सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट होंगे।गुमला के मंडल कारा के काराधीक्षक सुनील कुमार का ट्रांसफर करते हुए उन्हें चाईबासा मंडल कारा का जेल अधीक्षक बनाया गया है।बोकारो जिले के चास स्थित मंडल कारा के जेल सुपरिटेंडेंट का ट्रांसफर करके उन्हें गुमला मंडल कारा में पदस्थापित किया गया है। लातेहार मंडल कारा के सुपरिटेंडेंट मेनसन बरवा का ट्रांसफर करते हुए उन्हें धनबाद मंडल कारा भेज दिया गया है। 

प्रभात कुमार, जो परीक्ष्यमान काराधीक्षक हैं, को मंडल कारा लातेहार के जेल सुपरिटेंडेंट के पद पर तबादला कर दिया गया है। इसी तरह परीक्ष्यमान काराधीक्षक अरुनभ को चास मंडल जेल का सुपिरटेंडेंट बना दिया गया है।उन्हें उपकारा तेनुघाट के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। बरही उपकारा के काराधीक्षक राजमोहन राजन को कोरडमा के मंडल कारा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल के नरेंद्र प्रसाद सिंह का तबादला गढ़वा जिला कर दिया गया है।वह मंडल कारा के सुपरिटेंडेंट बनाए गए हैं।देवघर सेंट्रल जेल के काराधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन को साहिबगंज के मंडल कारा का काराधीक्षक बना दिया गया है। वह पाकुड़ मंडल कारा का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे। वहीं, राँची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेल सुपरिटेंडेंट हामिद अख्तर को राँची के कारा निरीक्षणालय का सहायक कारा महानिरीक्षक ।। के पद पर पदस्थापित किया गया है।