पलामू:जैप-8 परिसर में फायरिंग के दौरान आईआरबी का जवान घायल,अस्पताल में भर्ती

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में फायरिंग के दौरान आईआरबी का जवान घायल हो गया। यह मामला जिले के लेस्लीगंज स्थित जैप 8 के परिसर में हुई है। जहां रविवार की देर रात नाइट फायरिंग के दौरान आईआरबी का जवान जख्मी हो गया है।जख्मी जवान का नाम हीरानंद है।जिन्हें इलाज के लिए MMCH में भर्ती करवाया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है। जैप 8 में आईआरबी में भर्ती हुए जवानों का प्रशिक्षण चल रहा है। इसी क्रम में रविवार की रात नाइट फायरिंग में जवान हीरानंद जख्मी हो गया।हीरानंद के इंसास में गोली फंस गई थी और फट कर उसे छरे लग गए।

बोकारो में हो गई थी मौत

इससे पहले इस तरह की घटना बीते 28 सितंबर को बोकारो जिले में हुई थी।जहां जैप-4 परिसर में आईआरबी के ट्रेनी जवान की गोली लगने से मौत हो गई थी. आनन-फानन में जवान को बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया.जहां चिकित्सकों ने जवान को मृत घोषित कर दिया. जवान के सीने में गोली लगने से मौत हुई है। मृतक जवान सुशील कुमार साहिबगंज का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक मृतक जवान जैप चार मैं ट्रेनिंग कर रहा था. यहां आईआरबी के जवान पिछले दो वर्षों से यहां ट्रेनिंग कर रहे हैं।जवान सुशील सहित अन्य जवानों को दुर्गा पूजा में ड्यूटी के लिए भेजा जा रहा था इसी दौरान मैगजीन से इसे हथियार और गोली दी गई।उसके बाद अचानक गोली चली और मृतक जवान के सीने में गोली लग गई।