लोहरदगा:स्थिति सामान्य होता देख,पांच दिन बाद शुरू हुई इंटरनेट सेवा

लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा में पांच दिन बाद इंटरनेट सेवा शुरू हुई।बता दें जिले के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में रामनवमी शोभायात्रा में पथराव और आगजनी की घटना हुई थी। जिसके बाद इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है।घटना के पांच दिन बाद यानी शुक्रवार देर रात इंटरनेट सेवा बहाल किया गया है। शुक्रवार को थोड़ी स्थिति सामान्य होता देख प्रशासन के अनुरोध पर इंटरनेट सेवा को फिर से बहाल किया गया है।बता दें कि शोभायात्रा में पथराव और आगजनी की घटना के बाद सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

गौरतलब है कि सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित एक समुदाय के धार्मिक स्थल में असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार रात भी पत्थर फेंका था,जिसके बाद तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी उपद्रवियों ने एक पत्थर फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल सेन्हा प्रखंड व पुलिस प्रशासन को दी।मामले कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।