खूँटी के तोरपा में विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म,आरोपी युवती को जंगल में ले जाकर दिया घटना को अंजाम

राँची।झारखण्ड के खूँटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में एक विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।बताया जाता है कि दुष्कर्म का आरोप पड़ोस के रहने वाले एक युवक पर लगाया गया है।वहीं पीड़िता की माँ के बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पीड़िता की माँ के द्वारा शिकायत के अनुसार आरोपी ने उसकी मानसिक रूप से कमजोर बेटी को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना गुरुवार देर शाम की है। गुरुवार को ही तोरपा थाना में एफआईआर दर्ज करायी गई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया है। तोरपा पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार तोरपा थाना क्षेत्र में विक्षिप्त के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया है।सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और मामले की छानबीन की।बताया जाता है कि युवक विक्षिप्त युवती को बहला-फुसला कर जंगल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।घटना के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी माँ को दी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली।जिसके बाद तोरपा पुलिस तत्काल गांव पहुंची और पीड़िता की माँ के फर्द बयान पर थाने में एफआईआर दर्ज किया।कांड दर्ज होने के बाद तोरपा पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।