गोवा पुलिस के हत्थे चढ़ी झारखण्ड की महिला गांजा तस्कर,6 किलो गांजा के साथ मुस्कान गिरफ्तार

पणजी।गोवा पुलिस ने गुरुवार को झारखण्ड की रहने वाली एक महिला को छह किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि छह किलोग्राम गांजे की कीमत मार्केट में छह लाख रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार महिला की पहचान झारखण्ड निवासी 19 वर्षीय मुस्कान करुवा के रूप में हुई है।रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक नेरलॉन अल्बुकर्क के नेतृत्व में गोवा पुलिस की एंटी-नारकोटिक सेल ने उत्तरी गोवा में तिस्वाड़ी के करमाली रेलवे स्टेशन के पास छापा मारा। इस दौरान महिला को गिरफ्तार किया गया।इस सम्बंध में पुलिस ने कहा कि यह छापेमारी उस मामले की अगली कड़ी है जिसे एंटी नारकोटिक सेल ने 26 नवंबर को दर्ज किया था। दक्षिण गोवा के पोंडा में ड्रग्स रखने के आरोप में तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।उसने पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे थे। जिससे आरोपी महिला को पकड़ने में मदद मिली है।