Ranchi:तुपुदाना में चोरों ने दो घरों का ग्रिल तोड़ की चोरी,पुलिस जांच में जुटी

राँची। तुपुदाना ओपी क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों में खिड़की का ग्रिल तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। दोनो घरों में चोरों ने एक ही तरह से चोरी की। दोनो घरों से चोर नगदी नहीं ले जा सके क्योकि घरो में लोग अपने अपने कमरे में सो रहे थे। चोर दोनो मकान के कबर्ड तोड़ उसमे रखे सामान चुरा ले गए है। घटना की जानकारी तब मिली जब सुबह लोग उठे। इसके बाद तुपुदाना ओपी पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद तुपुदाना थाना प्रभारी मीरा सिंह दलबल के वहां पहुँची। पुलिस ने छानबीन की। लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला।

कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर चोरी की घटना को दिया अंजाम

घरों मे घुसने के बाद देर रात चोरों ने कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। ताकि लोग अगर जग भी जाए तो बाहर नहीं निकल सके। सुबह उठने के बाद एक घर के लोग जब अपने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो बाहर से बंद मिला। इसके बाद खिड़की से निकल कर लोग बाहर निकले तो जानकारी मिली कि घर में चोरी हुई है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दोनो घरों से कितने की चोरी हुई है अभी इसका आकलन नहीं हो सका है।