Ranchi:पंडरा ओपी क्षेत्र में अपराधियों ने युवक के सिर और आंख में मारी गोली,स्थिति गंभीर…..

राँची।राजधानी राँची में बेखोफ अपराधियों ने युवक की सिर और आंख में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।यह घटना बुधवार की दोपहर पंडरा ओपी क्षेत्र के एलएन मिश्रा कॉलोनी के पास हुई है।जहां अपराधियों ने मनीष नाम के युवक को गोली मार दी।आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा मनी सिंह को रिम्स भेजा गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। मनीष सिंह को किस वजह से अपराधियों ने गोली मारी है,अब तक इसके पीछे का वजह पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घायल युवक राँची के अपर बाजार स्थित एक बर्तन दुकान में काम करता है।। मनीष को गोली किसने और क्यों मारी इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। लगभग 27 साल का मनीष राँची में अपनी बहन और मामा के साथ रहता है। वह अपर बाजार में बर्तन दुकान में काम करता है। उसकी माँ दिल्ली में रहती है।गुमला का रहने वाला है।घायल युवक अपने घर के बाहर वह खड़ा था।तभी अज्ञात अपराधियों ने उसे पर फायरिंग कर दी।इस फायरिंग युवक के एक आंख में गोली लग गई।फायरिंग करने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. वही फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पर वहां पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।पुलिस के द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

वहीं आशंका ये भी जताया जा रहा है कि कहीं नशा करने के दौरान तो गोली नहीं चलाया है।पुलिस जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!