झारखण्ड में फिर 9 IPS अफसरों का हुआ तबादला, पंकज कम्बोज बने राँची DIG

राँची। झारखण्ड सरकार ने राज्य के नौ आईपीएस अधिकारियों का फिर से तबादला किया है। लंबे समय से खाली चल रहे राँची डीआईजी के पद पर पंकज कंबोज को पदस्थापित किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना शुक्रवार की रात जारी कर दी गई है।

जानिए कौन कहां गए

झारखण्ड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड राँची के पद पर पदस्थापित आरके मल्लिक को एडीजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया है। आरके मल्लिक अपने कार्यों के अतिरिक्त एडीजी अभियान के प्रभार में रहेंगे

एडीजी अभियान के पद पर पदस्थापित नवीन कुमार सिंह को एडीजी संचार एवं तकनीकी सेवा झारखण्ड राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

आईजी प्रोविजन के पद पर पदस्थापित सुमन गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए आईजी रेल के पद पर पदस्थापित किया गया है।

आईजी ट्रेनिंग के पद पर पदस्थापित प्रिया दुबे को स्थानांतरित करते हुए आईजी बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया है. प्रिया दुबे अपने कार्यों के अतिरिक्त आईजी दुमका के प्रभार में रहेंगी।

हजारीबाग डीआईजी के पद पर पदस्थापित एवी होमकर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक आईजी अभियान के पद पर पदस्थापित किया गया है. एवी होमकर अपने कार्यों के अतिरिक्त आईजी एसटीएफ के प्रभार में रहेंगे।

डीआईजी बोकारो के पद पर पदस्थापित प्रभात कुमार को स्थानांतरित करते हुए आईजी प्रोविजन के पद पर पदस्थापित किया गया है।

एसीबी डीआईजी झाऱखण्ड राँची के पद पर पदस्थापित पंकज कंबोज को स्थानांतरित करते हुए डीआईजी राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है. पंकज कंबोज अपने कार्यों के अतिरिक्त एसीबी डीआईजी के प्रभार में रहेंगे।

डीआईजी बजट के पद पर पदस्थापित अनूप बिरथरे को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीआईजी एसटीएफ झारखण्ड राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है। बिरथरे अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक डीआईजी स्पेशल ब्रांच के प्रभार में रहेंगे।

जैप 8 कमांडेंट के पद पर पदस्थापित पटेल मयूर कन्हैयालाल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीआईजी बजट झारखण्ड राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है।