Corona in Jharkhand:राज्य में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या एक लाख पार,आज 284 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं,रिकवरी 314 हुई है।

राँची।देश और राज्य में कोरोना संक्रमितों का कम होना अच्छा संकेत है।वहीं हर दिन मामले आ भी रहे हैं।झारखण्ड के कई जिलों में कोरोना का बढ़त कम होते जा रहा है।राज्य में कोरोना का आंकड़ा 105224 है।आज 11 नवम्बर को रात 09 बजे तक झारखण्ड में 284 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहीं आज 314 की रिकवरी हुई हैं।और तीन की मौत हुई है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

राँची से 78, बोकारो से 40, चतरा से 1, देवघर से 11, धनबाद से 37, दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम से 29, गढ़वा से 2, गिरिडीह से 9, गोड्डा से 5, गुमला से 16, हजारीबाग से 6, जामताड़ा से 0, खूंटी से 1, कोडरमा से 0, लातेहार से 1, लोहरदगा से 4, पलामू से 4, रामगढ़ से 13,साहेबगंज से 1, सराईकेला से 11 सिमडेगा से 8,पश्चिमी सिंहभूम से 5 राज्य में कुल आंकड़े 105224 हुए।

झारखण्ड में 1,05224 पोजिटिव केस,4,009 सक्रिय केस,100302 ठीक, 913 मौतें शामिल।

राँची से आज कुल 78 पॉजिटिव मिला है वहीं 98 रिकवरी हुई है।एक की मौत हुई है।

error: Content is protected !!