झारखण्ड आंदोलनकारी अखिल चंद महतो के निधन पर शोक, राजकीय सम्मान दे सरकार-मोर्चा

राँची।झारखण्ड आंदोलनकारी अखिल चंद महतो का असमय निधन हो गया है यह जानकारी उनके पुत्र संतोष कुमार महतो ने दिया।इनके निधन पर झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि यह आंदोलनकारी परिवार के लिए सबसे बड़ी क्षति है. मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता पुष्कर महतो और मीडिया प्रभारी डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो संयुक्त रूप से कहा कि झारखंड आंदोलनकारी अखिल चंद महतो का निधन दुखद है. हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं साथ ही उनके परिवार और आंदोलनकारी परिवार को भी इस दुख की घड़ी में भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें शक्ति प्रदान करें।

मोर्चा ने राज्य सरकार से अखिल चंद महतो को राजकीय सम्मान देने एवं उनके परिवार के आश्रितों को 25,00000 रुपए एवं नौकरी देने की मांग की है.
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी अखिल चंद महतो ने अलग राज्य की लड़ाई के साथ-साथ झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान के लिए लड़ते रहें. उनके अमूल्य योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता है. आंदोलनकारी परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है. राज्य सरकार अखिल चंद महतो की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ करें।

इनके निधन पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो, वरीय उपाध्यक्ष राजकमल महतो, उपाध्यक्ष अश्विनी कुजुर, अनिल वर्णवाल, मुरलीधर प्रसाद, शहजाद अनवर, प्रफुल्ल ततवा, किशोर किस्कू, भुनेश्वर सेनापति, बैद्यनाथ मेहता, प्रधान महासचिव अजीत मिंज, महासचिव सरजीत मिर्धा, सचिव कयूम खान, स्वेता मुखर्जी, विनीता अल्पना खलखो, प्रवीण सहाय, गैब्रियल खाख़ा, दिवाकर साहू, विनोद बड़ाइक, प्रभाकर पाण्डेय, ओविसक हंसदा, बनारसी साहू, संगठन सचिव मानव घोष दस्तीदार,रंजीत बाड़ा, प्रो.बिनोद भगत, सूर्यदेव भगत, विश्वजीत प्रमाणिक, नागेंद्र साहू,कार्यालय सचिव अमित खलखो, कोषाध्यक्ष सह प्रवक्ता पुष्कर महतो सह कोषाध्यक्ष सरयू राम, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ प्रणव कुमार बब्बू, वरीय सदस्य भाई गोकुल चंद, रामकृष्ण तिवारी, वित्त अध्यक्ष आजम अहमद, वरीय सद्स्य प्रेम मित्तल, मीडिया प्रभारी डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो, कार्यकारिणी सदस्य रवि नंदी, सरोजनी कच्छप, वीरेंद्र ठाकुर, अनिरुद्ध मंडल, सुशील उरांव, महाभारत भगत, विश्राम बाखला, ताहिर अंसारी, हेर मन लकड़ा, मसीह प्रकाश सांगा, तारा एक्का, माखनलाल महली, बलराम प्रसाद चौरसिया, रमेश प्रसाद यादव, टेको प्रसाद,अजीत कुमार महापत्रा, बाबूराम मरांडी, मसकले न सोरेन, टेकलाल महतो, रतिलाल उरांव, नंदकिशोर सिंह, ज्ञानी महतो, नन्द किशोर मेहता, मरियानो गुडिया, जागेश्वर गंझू, शिबू मुर्मू, अशोक शर्मा, कुवर केरकेट्टा, संजय केजरीवल, शंकर पोद्दार, लसिडियुस टोप्पो, जोहन खरवार, इमरान अंसारी, मोगल चंद पटेल, राज कमल महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

रिपोर्ट:विरेंद्र कुमार महतो