Ranchi:आम पेड़ की डाली काटने के विवाद में भाई ने भाई का काट दिया गर्दन,इलाज के दौरान मौत,आरोपी भाई गिरफ़्तार..

राँची।राजधानी रराँची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है।यह शुक्रवार देर शाम का यह घटना है। जब खाडु मुंडा शाम के वक्त घर में सोया हुआ था।उसी दरमियान उसका भाई महेश मुंडा पीछे से आकर कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर दिया।जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे रिम्स ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई।

आम की डाली काटने को लेकर हुआ था विवाद

अनगड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों भाइयों में आम की डाली के काटने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के कारण यह हत्या हुई है उन्होंने बताया कि मृतक खाडु मुंडा और आरोपी महेश मुंडा दोनों सगे भाई है आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।