हाथ टच किया तो दी मौत की सजा:नालंदा में छेड़खानी के आरोप में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

डेस्क टीम:बिहार के नालंदा जिले में छोड़खानी के आरोप में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला ने हाथ टच करने का आरोप लगाई थी। 3 दिन पहले महिला के पति दूसरे राज्य से गांव पहुंचा तो बुजुर्ग की लाठी से पिटाई कर दी। इलाज के दौरान रविवार को बुजुर्ग की मौत हो गई है।यह मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा गांव का है। मृतक की पहचान नरेश रविदास (50) के रूप में की गई है। रविवार की शाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

इस सम्बंध में नरेश रविदास के रिश्तेदार श्रद्धा देवी ने बताया कि करीब एक महीना पहले नरेश रविदास खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही गांव की महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाने लगी। घटना के तीन दिन बाद पंचायत बुलाई गई। इस पंचायत में महिला ने नरेश रविदास को चप्पल से पीटने की सजा सुनाई। इसके बाद मामला शांत हो गया था।

तीन दिन पहले बुजुर्ग को लाठी-डंडे से पीटा

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाई थी, उसका पति दीन्नू रविदास दूसरे राज्य में नौकरी करता है। वो तीन दिन पहले घर लौटा है। महिला ने घटना की पूरी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद दीन्नू रविदास ने नरेश रविदास के घर पहुंचा और लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। घायल नरेश रविदास को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के दो बेटी और एक बेटा है। 4 साल पहले बड़ी बेटी की शादी की थी। वहीं, छोटी बेटी की शादी को लेकर लड़का खोजा जा रहा है।

क्या कहती है पुलिस

नूरसराय थाना अध्यक्ष कुणाल चंद्र ने बताया कि 3 दिन पहले छेड़खानी के विरोध में मारपीट हुई थी। पीड़ित पक्ष की ओर से मारपीट की शिकायत की गई थी। इलाज के दौरान रविवार को नरेश रविदास की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।