रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था के विरोध में संवेदक संघ का धरना, मांगें नहीं मानी गईं तो ठप होंगे निर्माण कार्य

गुमला। नौ सूत्री की मांगों को लेकर संवेदक संघ का एकदिवसीय धरना एवं राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नई रॉयल्टी चालान व्यवस्था के विरोध में बुधवार को संवेदक संघ, गुमला जिला के बैनर तले समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना में जिले भर से बड़ी संख्या में संवेदकों ने भाग लिया और नई रॉयल्टी चालान व्यवस्था को वापस लेने तथा लंबित एसीए (ACA) फंड का शीघ्र भुगतान करने की मांग की।संवेदकों ने कहा कि नई रॉयल्टी चालान प्रक्रिया के कारण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं और संवेदकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
मांगें नहीं मानी गईं तो सभी निर्माण कार्य होंगे बंद-अध्यक्ष संतोष कुमार
संवेदक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो जिले में चल रहे सभी निर्माण कार्य अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
संवेदक भी सरकार के विकास कार्यों का महत्वपूर्ण अंग हैं- मनोज सिंह
संघ के कार्यकारिणी सदस्य मनोज सिंह ने कहा कि नई रॉयल्टी चालान व्यवस्था व्यवहारिक नहीं है। इससे संवेदकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और विकास कार्यों की गति प्रभावित हुई है। उन्होंने सरकार से इस व्यवस्था की समीक्षा कर इसे वापस लेने तथा लंबित एसीए फंड का जल्द भुगतान करने की मांग की।
लंबे समय से बकाया भुगतान का इंतजार कर रहे संवेदक- सचिव पंकज सिंह
संघ के सचिव पंकज सिंह ने कहा कि लंबे समय से बकाया भुगतान नहीं होने के कारण संवेदक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कई निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो पूरे झारखंड में चरणबद्ध आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
संवेदक संघ की चुप्पी को कमजोर न समझे सरकार-गोपाल शर्मा
संवेदकों को अनावश्यक प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ रहा है, जिससे कार्य की गति धीमी हो गई है। सरकार को विकास कार्यों और जनहित को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करना चाहिए तथा लंबित भुगतान अविलंब जारी करना चाहिए।
इनकी रही उपस्थित
अध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव पंकज सिंह, दिलीप नाथ सहदेव मड़वाड़ी खान मनोज सिंह, प्रदीप प्रसाद, प्रवीण साहू, शैलेंद्र चौरसिया, पंकज गुप्ता, पंकज कुमार, विनोद महतो, रामजतन, सरोज, गोपी सिंह, गोपाल शर्मा, आशिक अंसारी, देवी सिंह, सबिर खान, भोला सिंह, शुभम सिंह, नसीम ताज, कमरू खान, अजीज खान, उस्मान खान, जैनुल खान, आनंद गुप्ता, ब्रजेश जायसवाल, मंटू सिंह, दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में संवेदक उपस्थित थे।
ये पूरी खबर प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर…

