खुलासा:परिचित से 2000 रुपये कर्ज मांगी तो ले जाकर जंगल में दुष्कर्म किया,विरोध करने पर हत्या कर दी,चार गिरफ्तार

राँची।राजधानी राँची के दशम फॉल थाना क्षेत्र में 20 फरवरी 2021 को एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी।पुलिस ने गुत्थी को सुलझाते हुए हत्याकांड में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या दुष्कर्म का विरोध करने की वजह से आरोपियों ने कर दी थी।

बता दें दशम फॉल इलाके के जंगल से चार दिन पहले जिस अज्ञात महिला का अधजला सिर कटी शव बरामद किया गया था, उस महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था। जब महिला ने पुलिस को बताने की धमकी दी थी तो अपराधियों ने उसे गला काट दिया। पहचान छुपाने के लिए अपराधियों ने महिला के कटे सिर को जला दिया था ये पुलिस की जांच में इसका खुलासा हुआ ।इस वारदात को अंजाम देने वाले चार अपराधियों को राँची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मण मुंडा, राम मुंडा, सुखलाल मुंडा और संजय टुटी शामिल थे। सभी अपराधी दशमफल थाना क्षेत्र के हेसापी के रहने वाले हैं। वहीं मृतक महिला कौशल्या देवी राहे ओपी क्षेत्र की रहने वाली थी। वह विधवा थी और उसके दो बच्चे भी हैं।

पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी सुरेंद्र झा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अपराधी महिला को पैसे देने का लालच देकर जंगल में ले जाया गया। वहाँ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।गठित टीम ने महिला के मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली। इसी आधार पर पुलिस की टीम हत्या के आरोपियों तक पहुंच गई।एसएसपी ने बताया कि बीते 17 फरवरी को महिला बुंडू बैंक से पैसे निकालने के लिए गया था, लेकिन बैंक से पैसे नहीं निकले। इस कारण से महिला ने अपने परिचित आरोपी लक्ष्मण मुंडा व सुखलाल मुंडा को फोन किया और दो हजार रुपए कर्ज मांगा। आरोपी ने पैसे देने को तैयार हो गए। कहा कि पैसे घर पर लेना होगा। महिला सहित तीनों एक ही बाइक में पैसे लेने के लिए हेसापी स्थित आरोपी के घर जाने लगे।इसी बीच हेसापी कोल्बुरू गांव स्थित जंगल में गाड़ी रोक दी गई। वहाँ पर पहले से आरोपी राम मुंडा व संजय टूटी भी मौजूद थे। लक्ष्मण ने जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने आरोपी से कहा कि वह पुलिस को इसकी जानकारी देगी। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से महिला का गर्दन काट दी। इसके बाद उसके शव को एक गड्ढे में फेंक दिया गया। बाइक से पेट्रोल निकालकर उसके शव को जला दिया गया। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

राहे थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट:
पुलिस की टीम आसपास के थानों में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना हासिल करने लगी। इसी दौरान पता चला कि राहे में एक महिला 17 फरवरी से लापता है। तब पुलिस पहले महिला के परिजनों से मिली। उसका मोबाइल नंबर लिया। उसके कॉल डिटेल निकाली। इसके बाद पुलिस अपराधियों तक पहुंच गई।