पति ने कमरे में बंद कर डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी, आरोपी पति गिरफ्तार

 

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बासा टोंटो गांव में नशे में धूत पति ने बंद कमरे में पत्नी की डंडे से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुँची और जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।वहीं आरोपी पति करण पाड़ेया उर्फ कोलाय को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की देर रात्रि करीब 1 बजे मृतका सुखमति पाड़ेया(30) को उसका पति कारण पाड़िया ने डंडे से मार कर हत्या कर दी गांव में मागे परब का अंतिम दिन था।लोगों बताया कि अक्सर पति ने उसकी पत्नी को मारपीट व लड़ाई झगड़ा करते रहता था।अगर कोई बीच बचाव करने आते हैं तो उनसे भी मारपीट व उलझ जाता था। जिसके कारण लोग भी पत्नी के साथ मारपीट करने पर वहां बीच बचाव करने नहीं आते थे।कई बार पत्नी भाग कर अपना मायके चली जाती थी, फिर उसे बहला फुसलाकर वापस लाता। फिर बात-बात में झगड़ा करता और बंद कमरे ऊंची आवाज में साउंड बॉक्स बजाकर मारपीट करता, ताकि आवाज बाहर नहीं जा पाये।वह पांच बच्चों की मां थी। बच्चे भी पिता की हरकत से काफी डरे सहमें रहते हैं।

error: Content is protected !!