डैम में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत,पसरा मातम

 

साहिबगंज।झारखण्ड के साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र स्थित पारसपानी डैम में नहाने गए एक 55 वर्षीय पहाड़िया व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मिली जानकारी के अनुसार, मासकेपु नया टोला गांव निवासी चंदा पहाड़िया (55 वर्ष) सोमवार को पारसपानी डेम में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे डूबते देखा तो शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया।हालांकि, डैम में पानी अधिक होने और गहराई ज्यादा होने के कारण उसे तत्काल बाहर नहीं निकाला जा सका. स्थानीय ग्रामीणों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.घटना के अगले दिन मंगलवार सुबह चंदा पहाड़िया का शव डेम में तैरता हुआ मिला. शव दिखते ही गांव में मातम पसर गया. घटना की सूचना तत्काल तीनपहाड़ थाना को दी गई. सूचना मिलते ही थाना के एएसआई ललन रजवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया.पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डेम में नहाने के दौरान डूबने का प्रतीत होता है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस दुखद घटना से गांव में शोक का माहौल है और लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं.

error: Content is protected !!