बाइक सवार ने खड़े ट्रक से मारी टक्कर, हालत गंभीर

सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।हाता–चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर मुरुमडीह गांव के पास मोटरसाइकिल सवार युवक खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना सुबह करीब पांच बजे की बतायी जा रही है।घायल युवक की पहचान राजनगर प्रखंड के सुड़सी गांव निवासी 18 वर्षीय सोमाय हांसदा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल (संख्या जेएच-06पी-1935) से जुमाल गांव बाहा बाहा परब मनाने गया था।

बाहा परब से लौटने के दौरान जैसे ही वह मुरुमडीह गांव के पास पहुंचा, सड़क किनारे खड़े आयरन लदे ट्रक के पीछे उसकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गयी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद चालक सोमाय हांसदा सड़क पर गिर पड़ा।

टक्कर में सोमाय के सिर में गंभीर चोट लगी और काफी खून बहने लगा। मोटरसाइकिल पर सवार अन्य दो युवकों को भी हल्की चोटें आई हैं।घटना के बाद कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।घटना की जानकारी मिलते ही मुरुमडीह गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर पहुंचाया।यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया

error: Content is protected !!